Video Of Day

Latest Post

स्मार्ट सिटी रिंग रोड के बाहर बनाएं, निजीकरण नहीं होने देंगे

रांची। एचईसी आवासीय परिसर में स्मार्ट सिटी नहीं बनने दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी रिंग रोड के बाहर बननी चाहिए। एचईसी औद्योगिक क्षेत्र है। प्लांट के पास इस तरह का शहर नहीं बसाया जा सकता। सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर एचईसी को बंद करना चाहती है। यह बात एचईसी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। समिति ने एचईसी के निजीकरण और भाजपा सरकार की नीति के खिलाफ सोमवार को एचईसी मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। 
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही एचईसी जैसे मातृ उद्योग को बंद करने और निजीकरण पर विचार किया जा रहा है। एचईसी के आधुनिकीकरण और रिवाइवल की जरूरत है। किसी भी कीमत पर इसका विनिवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए एकजुट होकर लंबा संघर्ष किया जाएगा। एचईसी गोलचक्कर में 12 मार्च को होने वाली सभा को सभी से सफल बनाने की अपील की गई। कहा गया कि इस सभा में 28 संगठन के लोग शामिल होंगे। सरकार पर दबाव बना कर एचईसी का विनिवेश नहीं करने की मांग की जाएगी। धरना को दिलीप सिंह, योगेंद्र सिंह, मोख्तार अंसारी, तारकेश्वर नाथ शाहदेव,जाबिर हुसैन, मनोज तिवारी, आजाद अंसारी, श्रीनिवास सिंह, बबलू शुक्ला, सूर्यदेव तिवारी, सिद्धेश्वर सिंह, मिंटू पासवान एवं अन्य ने संबोधित किया।

No comments