महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा
रांची। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की सुखदेव नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल
उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद के आवासीय परिसर में रविावार को हुई। इसमें 8 मार्च को महिला दिवस के
अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम को
सफल बनाने पर चर्चा हुई। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रिया सिंह ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के
अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में महिला
मोर्चा की ओर से तैयारी जोरों पर है। रांची से सटे हुए जिलों के कार्यकर्ताओं की
जिम्मेदारी अधिक है। महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि ज्यादा से
ज्यादा महिलाएं घर से बाहर निकलें। समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर
महानगर भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, प्रेम
सिंह, राजेश प्रसाद, मंजू चौरसिया, पुष्पा देवी, आशा शर्मा, गीता गुप्ता, कामिनी गुप्ता, ज्योति सिंह, अमरावती देवी, आशा देवी, कलावती देवी, अनिता चौरसिया, तिलोत्तमा तिवारी, रीता देवी, विशाल देव यादव आदि उपस्थित थे।

No comments