रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ही हो जाएगा विदेशी मुद्रा विनिमय
- सेंट्रम के फॉरेक्स काउंटर का शुभारंभ हुआ
सेंट्रम डायरेक्ट के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीसी गुरू प्रसाद ने कहा कि रांची तेजी से विकसित होता शहर है। यहां कई जलप्रपातों, वन्यजीव अभ्यारणों तथा मंदिरों के होने के कारण विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की असीम संभावनाएं है। इसके अलावा राज्य सरकार ने ट्रेड को बढ़ावा देने और शहर में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन दिया है, इस तरह हमारे लिए विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाएं देने के लिए एक प्रमुख बाजार बनाया है। रांची में बडे़ संस्थानों जैसे कि सेल, आईआईएम की मौजूदगी है। बीएसएनएल पहले ही मिश्रित कार्पोरेट और लेजर ट्रैवलर्स को आकर्षित कर चुका है, जिसे सिर्फ आगे बढ़ाना भर होगा। नया बना कार्गो कांप्लेक्स और 24 घंटे परिचालन करने का लाइसेंस होने से एयरपोर्ट अपने परिचालनों का उल्लेखनीय विस्तार करेगा।
रांची एयरपोर्ट ने 2017 में 10 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं दी है और इसमें पूर्व वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत की ग्रोथ रही है। यह झारखंड राज्य में मुख्य प्रवेश बिंदु है और पड़ोसी शहरों बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर के लिए कनेक्टिविटी आफर करता है। सेंट्रम डायरेक्ट टैªवल सेवाओं की एक व्यापक रेंज प्रदान करती है, जैसे कि मुद्रा नोट, बहुमुद्रा ट्रैवल कार्ड, संप्रेषण सेवाएं, ट्रेवलर चेक्स और ट्रेवलर बीमा। विदेशी मुद्रा की ऑनलाइन बिक्री एवं खरीद सेवा भी यह अपने पोर्टल www.centrumforex.com के जरिए देती है।

No comments