Video Of Day

Latest Post

कुरमी महाजुटान में खाना-पानी लेकर आएंगे रामगढ़ के लोग

रामगढ़। झारखंड कुरमी संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में 29 अप्रैल को होने वाले कुरमी महाजुटान को लेकर रामगढ़ जिले के पतरातु गांव में बैठक जयप्रकाश महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें आस पास के गांव के सैकड़ों महिलायें, बुद्धिजीवी और युवा शामिल हुये। सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि इस क्षेत्र से लोग हजारों की संख्या में चावल, दाल, आलु आदि बांधकर महाजुटान में शामिल होंगे। महाजुटान में शामिल होने वाले लोगों के लिये खाना आदि का व्यवस्था करेंगे।
इस अवसर पर लालमोहन महतो ने अपनी स्वेच्छा से 51 डिसमील जमीन कुरमी समाज के कार्यालय आदि निर्माण के लिए अपने गांव सरला खुर्द में दान देने की घोषणा मुख्य अतिथि डॉ राजाराम महतो के समक्ष की। बैठक में डॉ राजाराम ने कहा कि हमारी अपनी भाषा ओर संस्कृति ही हमारी आदिवासियत की पहचान है। हमें इनसे अलग करने की साजिश चल रही है। हमारी पहचान मिटाने के लिये हमें अपने हक से वंचित किया गया है। इसी कारण से हमें आदिवासी की सुची में भी हटा दिया गया है। कुरमी महाजुटान का आयोजन रांची के मोरहाबादी में किया गया है। हमारे पक्ष में राज्य के 42 विधायक ने अपनी सहमति जता दी है। उनके हस्ताक्षर की कॉपी मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंपी गयी है। सरकार के सकारात्मक पहल नहीं करने पर उसका खामियाजा भुगतना पडे़गा।
मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर महतो ने कहा कि कुरमी जाति को अगर उनका हक नही मिला तो इस राज्य का पहचान और्र आिस्तत्व खतरे में चला जाएगा। बैठक को महानंद महतो, मेघनाथ महतो, नीतिश पटेल, गोपेश्वर महतो, लोकेश्वर महतो, नरेश महतो, मुकेश महतो आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सुधा देवी, कृष्णा कुमारी महतो, प्रतिमा देवी, बैजन्ती देवी, रोगिया देवी, मीना देवी, रेशमी देवी, सबतिया देवी, रूजुन देवी, द्रौपदी देवी, लालमोहन महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments