Video Of Day

Latest Post

एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया में झारखंड से तीन चुनी गई

रांची। सौंदर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 के लिए एफबीबी स्टोर्स, बिग बाजार, जीसी टॉवर रांची क्लब में अगली मिस इंडिया प्रतिभा की खोज के लिए ऑडिशन हुआ। इसमें 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जज आशीष सत्यव्रत साहू और स्वास्तिका स्तुति थे। चयनित प्रतिभागियों में जमशेदपुर की भावना चौधरी, हजारीबाग की स्टेफी पटेल और कोलकाता की आदिति बसुबाल हैं।
एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया अपने 55वें संस्करण में देश के सभी 30 राज्यों के प्रतिनिधियों को अलंकृत करने के लिए सभी 30 राज्यों (दिल्ली समेत) की यात्रा करेगा। राज्यों से चयनित प्रतिभागी खि़ताबी जीत मिस इंडियाक्राउन प्राप्त करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करेंगे। झारखंड के 3 शीर्ष प्रतिभागी कोलकाता के होटल स्विसोटेल में 22 मार्च को आयोजित पूर्वी मंडलीय विभूषण समारोह में सम्मिलित होंगे। कोलकाता में 13 राज्यों में से प्रत्येक की और सबसे योग्य प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मिस इंडिया का ग्रैंड फि़नाले का आयोजन मुंबई में जून में किया जाएगा। 

No comments