झारखंड में मिलेगी बेहतरीन शिक्षा
रांची। मुख्य सचिव
सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों को बेहतरी शिक्षा मिलेगी। यहां
पर कई बेहतरीन शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में
झारखंड से बाहर पढ़ने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उक्त बातें उन्होंने छात्र नेता
आशुतोष द्विवेदी और समाजसेवी राजीव रंजन से औपचारिक मुलाकात में कही। श्री द्विवेदी
और श्री रंजन सात मार्च को नव नियुक्त मुख्य सचिव से झारखंड मंत्रालय में मिले। उन्हें
शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर
बनाने पर बल दिया।

No comments