कल से 24 घंटे खुला रहेगा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट,बदल जायेगी समय-सारिणी
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट 25 मार्च से 24 घंटे खुला रहेगा।इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी विभागों में मैन पावर और आवश्यक संसाधन में बढ़ोतरी की है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल विक्रम ने बताया कि इसकी तैयारी पिछले कई माह से की जा रही थी। श्री विक्रम ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल, अग्निशमन विभाग, रिफ्यूलिंग एजेंसी, सीआइएसएफ, टर्मिनल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिसिटी विभाग, सीएनएस में मैन पावर बढ़ाया गया है। कई एयरलाइंस को नाइट लैंडिंग के लिए और नयी विमान सेवा शुरू करने के लिए पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट खुला रहने से डायवर्ट या इमरजेंसी लैंडिंग विमानों का किसी भी समय सुरक्षित होगा। मालूम हो कि फिलवक्त रात 9:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट बंद हो जाता है।
26 से शुरू होगी गो एयरवेज की रांची-मुंबई विमान सेवा
गो एयरवेज की मुंबई-रांची (विमान संख्या जी8-484) सेवा 26 मार्च से शुरू होगी. विमान शाम 4:15 बजे मुंबई से उड़ान भरेगा और शाम 6.25 बजे रांची पहुंचेगा। रांची से यह विमान शाम 7:10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा. विमान 180 सीटों का होगा।वहीं, इंडिगो 30 अप्रैल से रांची-लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू करेगा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि रांची-लखनऊ के लिए अभी समय सारिणी नहीं आयी है।
यात्री सुविधाओं में भी होगी बढ़ोतरी
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग खुशबूदार हो, इसके लिए कई कंपनियों से बातचीत हो रही है। खाने-पीने की व्यवस्था में बढ़ोतरी की जा रही है। टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर चाय, कॉफी व पानी के लिए वेंडिंग मशीन लगायी जायेगी।
26 विमान रांची से भरते हैं उड़ान
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मौजूदा समय में 26 विमान उड़ान भरते हैं। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयरवेज, एयर एशिया, व विस्तारा एयरवेज के विमान शामिल हैं। ये विमान रांची से दिल्ली, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान भरते हैं।

No comments