Video Of Day

Latest Post

घर के छत पर फिल्मी स्टाइल से चढी कार

बोकारो। यह नाजारा किसी फिल्‍म के दृश्‍य की तरह ही था। देखने वाले भी दंग रह गए थे। सड़क किनारे बने घर की छत पर कार चढ़ गई थी। शुक्र यह रहा कि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना बालीडीह थाना अंतर्गत 43 मोड़ के पास की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम लगभग चार बजे मोड़ किनारे बन रहे एक घर की छत पर एक गाड़ी (नंबर जेएच 09 एडी 3016)  फिल्मी स्टाईल से चढ़ गयी। घटना में घर में मौजूद लोग बाल बाल बच गये।
रामेश्वर लाल मोदी अपने परिवार के साथ उस घर में रहते हैं। वे अपने घर में काम करा रहे थे। तभी पांडेय टोला निवासी सुजीत तिवारी अपनी गाड़ी से तेज गति से आ रहे थे। वह अपना नियंत्रण खो बैठे और उसे श्री मोदी के घर पर चढ़ा दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति मे होने के कारण गाड़ी सड़क से 25 से 30  फीट की दूरी तक हवा में लहराते हुए घर के छत से टक्करा गयी। इस घटना मे घर बुरी तरह टूट गया। कार चल रहे श्री तिवारी बुरी तरह घायल हो गया। उन्‍हें बालीडीह पुलिस ने इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया है।

No comments