जमशेदपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास के जमशेदपुर पहुंचने पर एक
मार्च को सोनारी एयरपोर्ट से लेकर उनके निवास स्थान एग्रिको तक भव्य स्वागत हुआ। भारतीय जनता पार्टी, सामाजिक संगठन और बस्तीवासियों ने रोड पर उतर
कर विभिन्न चौक चौराहों पर उनपर पुष्प वर्षा की। भव्य आतिशबाजी कर नागरिक अभिनंदन
किया। झारखंड सरकार द्वारा शहरी और अर्द्ध शहरी क्षेत्र में एक जनवरी 1985 से पूर्व अवैध रूप से निवास करने वाले
निवासियों को रघुवर सरकार ने आगामी 30 साल के लिए लीज
बंदोबस्ती करने के फैसले लिया है। इससे वहां के लोगों में उत्साह है।
सोनारी स्थित हवाई अड्डा पर जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश और जिला पदधारी और कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने बुके देकर उनका स्वागत किया। झारखंड की पारंपरिक लोक नृत्य और आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक लोक नृत्य कर और ढोल नगाड़े की थाप पर उनका अभिनंदन किया। संथाली संस्कृति के अनुसार एयरपोर्ट पर आगमन पर उनका पैर धोया गया।
इन स्थानों पर हुआ स्वागत
एयरपोर्ट के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्य्क्ष
अमरजीत सिंह राजा और पिछड़ी जाति मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानव
श्रृंखला बना कर पुष्प वर्षा किया। सर्किट हाउस गोलचक्कर पर अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा,
पोटका, कव्वाली और आसनबनी के कार्यकर्ताओं ने उनका
स्वागत किया। बाग ए जमशेद चौक पर पटमदा, बोड़ाम, कमलपुर, साकची पश्चिम और किसान मोर्चा
के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया।
साकची मुख्य गोलचक्कर पर जुगसलाई, परसुडीह, सुंदरनगर, बागबेड़ा, घाघीडीह के कार्यकर्तओं के साथ साथ बाजार समिति और रिटेल मर्चेंट एसोसिएशन के दुकानदारों ने स्वागत किया। शहीद चौक पर भरत सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिवादन किया। नौ नंबर स्टैंड पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरदेव सिंह राजा के नेतृत्व में सिख समुदाय के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान और प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
आरडी टाटा गोलचक्कर पर बर्मामाइंस, टेल्को, घोड़ाबंधा, गोविंदपुर मंडल ने स्वागत किया। गोलमुरी हनुमान मंदिर पर गोलमुरी मंडल, बिरसानगर मंडल और गोलमुरी बाजार एसोसिएशन के दुकानदारों ने सीएम का स्वागत किया। वहां से पैदल मुख्यमंत्री सभी का अभिनंदन स्वीकार करते एग्रिको आवास तक आगे बढे। एग्रिको लाइट सिग्नल पर बारीडीह और सीताराम डेरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वाले लोगों में दिनेश कुमार, राजेश शुक्ला,रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्र, संजीव सिन्हा, दीप श्रीवास्तव, नितिन त्रिवेदी, गुरदेव सिंह राजा कार्यकर्ता, आमजनता और बस्तीवासियों ने उनका स्वागत किया।


No comments