Video Of Day

Latest Post

होली मिलन में कर्मियों के साथ झूमे कोल इंडिया चेयरमैन


रांची। होली मिलन समारोह में कर्मियों के साथ कोल इंडिया चेयरमैन गोपाल सिंह झूमे। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के  विचार मंच में गुरूवार को होली मिलन का आयोजन किया गया था। मौके पर निदेशक, महाप्रबंधक और कर्मी मौजूद थे। सभी  ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने कहा कि हम सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएंगे।
सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक (तकनिकी-संचालन ) सुबीर चंद्रा, निदेशक (योगना एवं परियोजना) एके मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी एके श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार रखे। होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रांची दूरदर्शन के भूषण और उनके साथियो ने होली गीत सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। कोल इंडिया अध्यक्ष ने भी होली पर गीत गए। कार्यक्रम के आयोजन में जगरनाथ साहू, निर्मल कुमार घोष, अनिल कुमार साहनी, घनश्‍याम घोष और अन्‍य का योगदान रहा।

No comments