होली में New York से भारत चले आते हैं Doug Hilson
धनबाद। New York के Doug Hilson को भारत में रंगों का त्योहार होली बहुत भाता है।
एक बार आए, देखा
तो अब बार-बार आने लगे। पिछले आठ वर्षों से वे हर बार होली पर भारत आते
हैं। भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक होली पर्व की रंग-बिरंगी तस्वीरें अपने कैमरे
में कैद करते हैं।
76 वर्षीय Doug
Hilson इस बार झारखंड के धनबाद में है। दो मार्च को वे अपने कैमरे में जगह-जगह तस्वीरें
कैद कर रहे थे।
New York के Emeritus
of Fine Arts at Hofstra University में Doug Hilson बतौर Proffessor कार्यरत हैं। वे Artist-Painter
और Photographer भी है। इस बार की भारत
यात्रा में उन्होंने ओडिशा के ट्राइबल क्षेत्र में पहुंचकर वहां की संस्कृति को
अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ओडिशा, झारखंड और
छत्तीसगढ़ की यात्रा की है। यहां की संस्कृति से वे बहुत प्रभावित है।

No comments