Video Of Day

Latest Post

एस्‍ट्रोटर्फ स्‍टेडियम में शुरू हुआ हॉकी टूर्नामेंट


  • वर्ष 2024 ओलंपिक के लिए झारखंड प्रयासरत
रांची। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी टूर्नामेंट रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुआ। इसका उदघाटन कला संस्कृति, खेलकूद मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। टूर्नामेंट में देश भर की 21 टीमों के खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि सिविल सर्विसेज के अधिकारियों का ज्यादातर वक्त बंद कमरे और फाइलों में गुजरता है। ऐसे में उनके लिए मानसिक तनाव से उबरने का बेहतरीन माध्यम खेल है। हॉकी हमें न सिर्फ शारीरिक बल्कि टीम भावना के साथ काम करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के सहयोग से झारखंड खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2024 के ओलंपिक के लिए झारखंड अभी से प्रयासरत है। उन्‍होंने कहा कि कुछ वक्त निकालकर खिलाड़ी रांची के खेलगांव परिसर का भी भ्रमण करें। झारखंड की प्राकृतिक छटा का भी लुत्फ भी उठाएं।

खेल सचिव डॉ मनीष रंजन ने कहा कि झारखंड अपने युवा और ऊर्जावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार कर रहा है। विभाग और सरकार के इस प्रयास से झारखंड के युवा खिलाड़ी 2024 के ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाएंगे। खेल मंत्री और खेल सचिव ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया। उदघाटन समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट ओलिंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, गोल्ड मैडलिस्ट ओलिंपियन मनोहर टोपनो, खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार, खेल उप निदेशक संदीप कुमार दौराईबुरु, अवर खेल सचिव वेद रत्‍न मोहन,  मंत्री के आप्त सचिव सुशांत मुखर्जी सहित अन्‍य मौजूद थे।

ये है टीमें
टीम A- बंगलुरु, कानपुर, अहमदाबाद,
टीम B- दिल्ली, तेलंगाना, इंदौर
टीम C- मुंबई, कर्नाटका, छत्तीसगढ़
टीम D- चेन्नई, हरियाणा, हैदराबाद
टीम E- रांची, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश
टीम F- गोवा, कोलकाता
टीम G -दिल्ली सचिवालय, मध्य प्रदेश
टीम H- जयपुर, चंडीगढ़

No comments