Video Of Day

Latest Post

थोक वस्‍त्र विक्रेता संघ का होली मिलन


रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह रांची के मेकी रोड स्थित कार्यालय में हुआ। झारखंड चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया मुख्य अतिथि थे। संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। होली की बधाई दी। व्‍यापार वृद्धि, उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर लगाया। होली की बधाई और शुभकामनाये दी। केसरिया ठंडाई और स्वादिष्ट व्‍यंजन का भी लोगों ने आनंद उठाया।  इस मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, पूर्व अध्यक्ष पंकज पोद्दार, मनोज सिंघानिया, प्रकाश अरोड़ा, अनिल जालान, विनय मिढा, अनुप लाखोटिया, महेश बजाज, प्रमोद सारस्वत, अमरचंद बेगानी, मुकेश काबरा, विक्रम खेतावत सहित अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे।

No comments