सोमवार को झारखंड में कई जगह ओलावृष्टि की आशंका
![]() |
| फाईल फोटो |
रांची। सोमवार यानी पाांच मार्च को झारखंड के
कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी के भी चल सकती
है। हल्की बारिश होने के आसार भी हैं। आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग ने इसकी
चेतावनी दी है। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका अधिक असर हो सकता है। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार तीन
और चार मार्च को मौसम ठीक रहेगा। चार मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। छह
मार्च को आंशिक बादल छाये रहेंगे। सात मार्च को भी आकाश साफ रहेगा।

No comments