Video Of Day

Latest Post

जेसीआई रांची ने खेली फोम होली

रांची। जेसीआई रांची के सदस्‍यों ने इस बार फोम की होली खेली। कार्यक्रम का आयोजन रांची के मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डेन में किया गया था। डीजे की धुन पर सदस्‍य और उनके परिवार वालों ने खूब मस्‍ती की। रेन डांस और वाटर पुल की भी व्‍यवस्‍था की गई थी। होली पर महिला विंग ने मनोरंजक खेल का आयोजन भी किया था। कार्यक्रम का संचालन मोहित वर्मा, रोबिन गुप्‍ता और पायल बजाज ने किया।
इस अवसर पर अध्‍यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्‍यक्ष अभिवन मंत्री, महिला वंग की अध्‍यक्ष रजनी ढांढनिया, सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, गौरव अग्रवाल, अमित खोवाल, पंकज साबू, प्रकाश अग्रवाल, विनय मंत्री, प्रतीक जैन, आलोक गोयल, वरूण जालान, गौरव माहेश्‍वरी, मुकुंद झुनझुनवाला, विवेक मोदी, अंकुर अग्रवाल, पुनीत ढांढनिया, नवीन बजाज, आशीष भाला, मयंक अग्रवाल, अमित छावछरिया, कंचन माहेश्‍वरी भी मौजूद थे।

No comments