Video Of Day

Latest Post

कांग्रेस के साथ लेफ्ट भी समाप्‍त हो रही : भाजपा


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस के साथ-साथ लेफ्ट पार्टियां भी समाप्त हो रही है। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के विकास की जीत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रारंभ में ही कहा था कि जिस तरह देश का पश्चिमी भाग और उत्तरी भाग का विकास हुआ है। पूर्वोत्‍तर राज्यों का विकास में कमी रह गई है, उसे मैं पूरा करके रहूंगा। उसी का परिणाम है कि आज सभी पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी का परचम लहरा रहा है। अमित शाह  का संगठन  में जो विश्वास डाला है, उसका परिणाम है कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से भी कहीं आगे जाकर जीत हासिल की है।  नागालैंड में भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं। मेघालय में अन्य पार्टियों को भाजपा समर्थन देकर सरकार बनाएगी। दो राज्यों में कांग्रेस जीरो स्तर पर चला गयी है। यह एक बड़ा बदलाव भारत में देखने को मिल रहा है। पूरा भारत भगवा भारत हो गया है।

No comments