Video Of Day

Latest Post

संत जगत ज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्थापना दिवस, प्ले स्कूल का उद्घाटन

पिस्का नगड़ी। संत जगत ज्ञान सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पिस्का नगड़ी मे शनिवार को विधालय का 28वां स्थापना दिवस समारोह धुमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी, झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री  लाल पंकज नाथ शाहदेव, समाजसेवी तपेश्वर केशरी, बीस सूत्री अध्यक्ष चूड़ामणि महतो, डॉक्टर नंदकिशोर मेहता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से  दीप जलाकर स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

मौके पर  विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर उपस्थित ग्रामीण अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। अतिथियों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके ही मानव संस्कार युक्त प्रतिभावान बनता है। शिक्षा व पूंजी है जो जीवन भर रहता है। जहां तक वह बढ़ता ही है पर घटता नहीं है बच्चों शिक्षा के साथ-साथ अपनी रुचि का भी विषय पर अध्ययन करो जो आगे चलकर प्रतिभा को निखारने में काम आ सके। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन बधाई के पात्र है।

प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री लाल पंकज नाथ शाहदेव ने कहा की शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। हमें सामूहिक रुप से प्रयास करना होगा कि अपने क्षेत्र में कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर ना रहे सभी शिक्षा ग्रहण करें। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। जिसमें  जिला ग्रामीण अध्यक्ष रणधीर चौधरी,    समाजसेवी तपेश्वर केसरी, २०  सूत्री अध्यक्ष चूड़ामणि महतो  सहित अन्य अतिथियो मे भी संबोधित किया। समारोह में विद्यालय के सचिव के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया इससे पूर्व सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्ले स्कूल का उद्घाटन किया।

No comments