राजधानी के तुपुदाना में अवैध शराब जब्त
रांची। राजधानी के तुपुदाना थाना अंतर्गत 10
माइल में उत्पादन
विभाग ने शनिवार को छापा मारा। गोदाम से लगभग 40
पेटी अवैध शराब
जब्त की गई। यह गोदाम सौरभ साहू का बताया जाता है। इस गोदाम पर तीसरी बार छापा पड़ा
है। उत्पाद उपायुक्त गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। इस छापे में
उत्पाद इंस्पेक्टर अजीत कुमार, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, दारोगा प्रवीण चौधरी, संजय कुमार, सन्नी तिर्की, कृष्ण प्रजापति, सुमित षाड़ंगी, धुर्वा इंस्पेक्टर
तालकेश्वर राम, तुपुदाना ओपी प्रभारी प्रकाश यादव भी उपस्थित थे। गोदाम को सील कर दिया गया है।
बताते चले कि उत्पाद आयुक्त भोर सिंह यादव ने पदभार
ग्रहण करने के बाद लोगों से अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मांगी थी। इसके लिए व्हाट्सएप
नंबर और ई मेल तक जारी किया है। उन्होंने सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने और ठोस
कार्रवाई की बात कही है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से ही राज्यभर में अवैध शराब
के खिलाफ अभियान चल रहा है। होली से पहले पुलिस ने कई भट्ठी तक नष्ट की थी। रांची
से सटे कांके प्रखंड के होचर में शराब बनाने के अड्डे को नष्ट करने के क्रम में तहखाना
का पता भी चला था।
पलामू में भी की कार्रवाई
पलामुु के नावा बाजार थाना अंतर्गत तुकबेरा, छतवा, कंडा पहाड़ पर, कंडा ईटा भट्टा पर आदि जगहों में छापामारी कर लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करते हुए दो लोगो पर मामला दर्ज किया गया।
पलामू में भी की कार्रवाई
पलामुु के नावा बाजार थाना अंतर्गत तुकबेरा, छतवा, कंडा पहाड़ पर, कंडा ईटा भट्टा पर आदि जगहों में छापामारी कर लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करते हुए दो लोगो पर मामला दर्ज किया गया।


No comments