होली पर दिखा हर जगह सतरंगी नाजारा
रांची। होली पर हर
जगह सतरंगी नाजारा दिखा। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने खूब मस्ती की। कहीं युवक टोली
में लोग निकले, तो कहीं बाईक पर फर्राटा
भरते नजर आए। रंग-बिरंगे कृत्रिम बाल और टोपी पहने अपनी मस्ती में चल रहे थे। लोगों को शुभकामना संदेश मिलते रहे। बोकारो के सेंड आर्टिस्ट अजय
शंकर महतो ने होली के मौके पर दामोदर नदी के किनारे मनमोहक कलाकृति बनाकर लोगों को
बधाई दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
रांची में कलाकार नितेश सिंह ने होली में बच्चों के मुख पर पेंटिंग की। देखने में यह काफी आकर्षक लग रहा था।
रांची जिले के चान्हो स्थित माहेर अनाथालय में बच्चों के संग प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने होली मनाई।
झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास पर लोगों ने कपड़़ा़ फाड़ होली खेली।
सबसे अधिक मजे बच्चों ने की। सुबह से पिचकारी लेकर सभी घर से निकल पड़े। कुछ ने मुखौटा पहन रखा था। आने-जाने वालों पर रंगों की बौछार कर रहे थे। मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
रांची के सिल्ली के बंता मेन रोड में हांडी फोड़ होली होली गई। इसमें शामिल युवकों ने खूब मस्ती की। वहां का नाजारा देखने लायक था।
राजधानी सहित सहित राज्य भर के मटन और चिकन दुकानों पर भीड़ रही है। मटन 500 से लेकर 600 रुपये किलोग्राम तक बिका। इसी तरह चिकन 140 रुपये से लेकर 170 रुपये किलोग्राम तक बिका। स्थिति यह थी कि सुबह चार बजे से ही दुकानें खुल गई थी।

No comments