Video Of Day

Latest Post

होली पर श्याम प्रभु को कराया गया महास्नान


रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में होली पर दो मार्च को श्री खाटू धाम की परंपरा के अनुसार बाबा खाटू वाले श्री श्याम प्रभु को महास्नान कराया गया। हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटू श्री श्याम में सुबह से ही श्रद्धालु, धर्मप्रेमी बाबा के दर्शन करने और उसके साथ अबीर-गुलाल खेलने आने लगे थे। बाबा श्याम संग भक्तों के होली खेलने को ले निज मंदिर श्री खाटू श्याम में विशेष व्यवस्था की गई थी। बाबा श्री श्याम के दरबार (मण्ड) पर विशेष रूप से होली पर्व के लिए ही महीन जालीदार पर्दा बनवाया गया था।
होली खेलने आए भक्तों संग मंडल के सदस्य राजीव रंजन मितल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुरेश सरावगी, सूरज लोधा, प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी, गौरव अग्रवाल सहित अन्य ने भी होली खेली। सदस्यों ने भोग आरती मिलकर की। भोग आरती के बाद पूरे मंदिर परिसर की सफाई की गई। गोपाल मुरारका, अशोक लडिया और राजेश ढांढनिया ने विधिवत बाबा को स्नान कराया, नए वस्त्र (बांगा) पहनाए। रंग बिरंगे पुष्पों से बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया।
शाम में राजस्‍थानी भजन से रिझाया
शाम में राजस्थानी वाद्य-यंत्र के विश्व प्रसिद्द कलाकार श्री केशर सिंह चौहान और उनकी 13 सदस्यों की टोली ने बाबा श्री श्याम को बांसुरी, ढप्प, चंग, गीदड और राजस्थानी भजनों से रिझाया। श्रद्धालुओं को झूमाया। मंडल के महामंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि श्री खाटू धाम श्याम मंदिर में आज के दिन श्याम प्रेमी विशेष रूप से बाबा को ढप्प, चंग, गीदड और राजस्थानी नृत्य द्वारा रिझाने देश के कोने-कोने से पंहुचते है।
ढप्प का यह कार्यक्रम रात नौ बजे तक चला। बाबा के दरबार में हाजरी लगाने आए सभी श्रद्धालु इस अनमोल क्षण के साक्षी बन अभिभूत हुए। वार्षिक महोत्सव और फाल्गुन रंग रंगीला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष हरि पेडीवाल ने सभी सदस्य/कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

No comments