Video Of Day

Latest Post

निर्विरोध वार्ड पार्षद चुनी गई रोशनी

रांची। रांची नगर निगम चुनाव में रोशनी खलखो निर्विरोध पार्षद चुनी गई। वार्ड 19 से उन्‍होंने नामांकन भरा था। उनके खिलाफ कोई भी उम्‍मीदवार खड़ा नहीं हुआ। उन्‍हें मंगलवार को समाहरणालय में प्रमाण पत्र दिया गया। रोशनी खलखो को रिटर्निंग ऑफिसर बिनोद प्रजापति और रांची उप निर्वाचन पदाधिकारी गीता चौबे ने प्रमाण पत्र सौपा।
बाहर आने बाहर कार्यकर्ताआं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। उन्‍हें फूलमाला से लाद दिया। वह पिछली बार भी पार्षद चुनी गई थी। अपने क्षेत्र की समस्‍या को बोर्ड की बैठक में लगातार उठाती रहती है।
निर्विरोध चुने जाने पर पार्षद रोशनी खलखो प्रमाण पत्र लेने के बाद नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से उनके आवासीय परिसर में ि‍मिली। श्री सिंह ने उन्‍हें बधाई दी। उनका स्‍वागत किया।

No comments