Video Of Day

Latest Post

होली के दौरान 4 जिलों में 'रंग में भंग', पुलिस पदाधिकारी समेत कई घायल

रांची। होली के दौरान झारखंड के हजारीबाग, गुमला, कोडरमा और चतरा जिले में शुक्रवार को हिंसक झड़पें हो गयीं। अलग-अलग जिलों में हुई हिंसक घटनाअं में एक पुलिस पदाधिकारी समेत कई लोग घायल हो गये। हिंसा के कारण संबंधित क्षेत्रों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हिंसा में शामिल दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुमला में एक ही समुदाय के दो गुटों में मारपीट हुई, तो हजारीबाग में दो समुदायों के बीच भिड़ंत हुई। प्रभावित क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। उधर, कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र के ग्राम करमा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी सहित कई अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस और प्रशासन ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

चतरा में दो समुदायों के बीच हिंसा में घायल
देर शाम चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से भी हिंसा की खबर आयी। सूचना मिलते ही पुलिस टंडवा थाना क्षेत्र के खैरका गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि होली का जुलूस जैसे ही गांव के समुदाय विशेष के मुहल्ले में पहुंचा, लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच मारपीट हो गय। इसमें तीन लोग (सुनील सुमन, प्रकाश यादव और प्रभु राम) घायल हो गये। सिमरिया में तीनों का इलाज कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है। पुलिस बल गांव में तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

हजारीबाग जिला के दारू थाना क्षेत्र के कविलासी गांव होली पर्व मनाने के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गये। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आदित्य रंजन घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपसी मारपीट में घायल चार लोगों में से एक को रांची रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर 50 रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दारू की बीडीओ यूनिका शर्मा, थाना प्रभारी साबिर हुसैन घटनास्थल पर तैनात हैं. प्रशासन ने जानकारी दी है कि स्थिति नियंत्रण में है।

होली के दिन मारपीट की घटनाओं में 40 से अधिक घायल
गुमला जिला के सिसई ब्लॉक स्थित मुरगू गांव में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर हिंदुओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। गुमला व सिसई थाना की पुलिस गांव में दोपहर से लेकर रात तक जमी हुई थी। गांव में प्रबुद्धजनों की बैठक हुई, जिसमें तनाव खत्म करने पर चर्चा हुई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। प्रशासन ने कहा कि गांव में उत्पन्न तनाव खत्म हो गया है।

 होली के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प चार घायल
बताया गया है कि एक गुट के युवकों ने मारपीट की। पिस्तौल निकाल ली और पुजारी को मारना चाहते थे। इससे लोगों में काफी आक्रोश ह।. गांव के लोग उन सभी शरारती युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जो गांव में घूम-घूमकर लोगों की पिटाई की।

 दो समुदाय में विवाद, आगजनी और मारपीट में तीन घायल
बताया जा रहा है कि कुछ युवक घूम-घूमकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। तभी अचानक ये लोग उग्र हो गये। एक जाति विशेष के युवकों को पीट दिया। आधा घंटा तक मुरगू गांव रणक्षेत्र बना रहा। कुछ लोगों ने लड़ाई छुड़ाने का प्रयास किया, तो उनकी भी पिटाई की गयी। इसके बाद श्रीकांत गिरी को गोली मारने कुछ युवक पहुंच गये।

मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गयी। तुरंत थानेदार, बीडीओ, सीओ के अलावा गुमला थाना की पुलिस भी गांव पहुंची। मामले को शांत कराया गया। थानेदार उपेंद्र महतो ने बताया कि मामला शांत हो गया है। प्रशासन गांव में कैंप कर रहा है। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है, वे लिखित शिकायत करेंगे, तो दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करकार्रवाइ की  जायेगी।

No comments