भारत की कार्रवाई: 48 घंटे में 4 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
जम्मू। पाकिस्तान के सीजफायर वॉयलेशन का भारत मुंहतोड़ जवाब दे
रहा है। बीते 48 घंटे में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर भारतीय सेना की जवाबी
कार्रवाई में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, भारी गोलाबारी
से दो भारतीय जवान और दो आम नागरिक भी जख्मी हुए। न्यूज एजेंसी सूत्रों के
मुताबिक, पाकिस्तानी सेना पिछले कई दिनों से सीमा के पास स्थित पुंछ और
राजौरी जिले में 120 और 82 मिमी के मोर्टार से सेना के ठिकानों पर हमला कर
रही थी। इससे यहां रहने वाले लोगों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर
होना पड़ा था।
सीमा के पास स्कूल बंद
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और शेलिंग से सीमा के पास स्थित घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा LoC के आसपास सभी स्कूलों को 5 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
पाकिस्तान का भारत पर आरोप
सीमा पर लगातार सीजफायर तोड़ने के बावजूद पाकिस्तान उल्टा भारत को इसका दोष दे रहा है। गुरुवार को पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारत के हाई कमिश्नर जेपी सिंह को तलब कर विरोध दर्ज कराया। पाक विदेश मंत्रालय ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस साल भारतीय सेना ने LoC पर 415 बार सीजफायर तोड़ा है। इसमें अबतक करीब 20 नागरिक मारे गए हैं।

No comments