त्रिपुरा की जीत 2019 का ट्रेलर: शाह
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में आज मतगणना हो रही है। अभी तक के रुझानों से साफ है कि भाजपा त्रिपुरा में भारी बहुमत के साथ अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इस जीत पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
शाह ने कहा कि इस नतीजों से पीएम मोदी की विकास की नीति पर मोहर लग गई है। आज का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक हुई है। गुजरात, हिमाचल के बाद त्रिपुरा तीसरी जीत। शाह ने दावा किया कि कर्नाटक में भी भाजपा की बहुत बड़ी जीत होगी। भाजपा अध्यक्ष ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। वहीं इससे पहले शाह ने एक ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि आपकी मेहनत से ही पार्टी को यह ऐतिहासिक जीत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने इसे पीएम मोदी के विकास की राजनीति जीत बताया। शाह ने लिखा कि इस जीत के लिए त्रिपुरा के भाई बहनों का शुक्रिया।
बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा बीजेपी ने लेफ्ट की 25 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंका है। पार्टी 2/3 बहुमत की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ बीजेपी ने यह भ्रम भी तोड़ दिया कि वह केवल हिंदी भाषी राज्यों की पार्टी है। वहीं नागालैंड में बीजेपी अपनी सहयोगी के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है। उधर, मेघालय में कांग्रेस की सरकार 10 सालों से थी और इस बार वहां त्रिशंकु विधानसभा दिखाई दे रही है। बीजेपी यहां पर भी इस कोशिश में है कि वहां पर उनकी सरकार बने।

No comments