Video Of Day

Latest Post

सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी ने दी रांची की जनता को बधाई

रांची। होली शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाए जाने पर रांची पुलिस ने जनता को बधाई दी है। रांची के सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली को परंपरागत स्वरूप में समापन करने के लिए जनता ने पुलिस प्रशासन को भरपूर सहयोग किया है। सभी धर्म और समुदाय के लोग इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। जनता ने फिर से रांची में प्रेम और भाईचारे की तथा एक दूसरे के प्रति सम्मान की मिसाल पेश की है जिसके लिए रांची जिला पुलिस उनका धन्यवाद करती है।

No comments