Video Of Day

Latest Post

श्रद्धा से मना खालसा सिर्जना दिवस


रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेंन रोड रांची की ओर से खालसा सिर्जना दिवस गुरु नानक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ 14 अप्रैल को मनाया गया। दीवान की आरम्भता में सहेज पाठ की समाप्ति की गई। इसमें 75 सिख समुदाय ने सहज पाठ किये। दीवान की आरम्भता में रागी जत्था भाई संदीप सिंह ने शब्द खालसा मेरी जान की जान गायेन किया। रागी शमशेर सिंह ने अमृत पीवो सदा चिर जीवो शब्द गायेन किया। गुरु नानक स्कूल के बच्‍चों ने भी कीर्तन गायेन किया। हरजीत सिंह कोहली, सतनाम कौर, हरप्रीत कौर, राहत कौर, तरमान दीप कौर ने गुरू गोबिंद सिंह की बानी का कीर्तन किया।
विशेष तौर पर आये रागी जत्था भाई कुलवंत सिंह परभात ने शब्द खालसा मेरो रूप है खास खालसे मैं हूं करो निवास और इन्ही की किरपा के सजे हम है नही मोसो गरीब करोर परे गायेन किया। कथा वाचक ज्ञानी सरबजीत सिंह लुधियाना पे खालसा सिर्जना दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हेड ग्रंथी भाई विक्रम सिंह ने अरदास कर दीवान की समाप्ति की। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव किरपाल सिंह ने समूह संगत को वैसाखी पूर्व की बधाई दी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह सेठी, किरपाल सिंह, हरजीत सिंह, महिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, रजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मोहन सिंह, प्रीतम सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरमीत सिंह, हरबंस सिंह भी उपस्थित थे।

No comments