नहीं चाहते पानी की टिप-टिप तो लगाएं एवरेस्ट सुपर
रांची। घर बनाने के बजट में छत की जगह सीमेंट की
चादर (एसबेसटेस) लगानी है। बरसात के दिनों में पानी के टिप-टिप की आवाज भी नहीं चाहते
हैं। गर्मी से भी राहत चाते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड
ने इसके लिए नया उत्पाद बाजार में उतारा है। इसे एवरेस्ट सुपर का नाम दिया गया है।
इसे लगाने के बाद बरसात में पानी की आवाज नहीं आएगी। गर्मी से भी राहत मिलेगी। आम
चादर की सीट से यह अधिक टिकाऊ भी है। इसकी लांचिंग 15 अप्रैल को रांची के होटल बीएनआर
में हुई।
सीमेंट की यह चादर रंगीन
कंपनी के जोनल मैनेजर (मार्केटिंग) विशाल कुमार ने बताया कि सीमेंट की यह
चादर रंगीन है। इसे एवरेस्ट सुपर नाम दिया गया है। फिलहाल यह गेरुआ, पीले और हरे रंग में
उतारा गया है। यह वॉटर प्रूफ भी है। इसमें जंग भी नहीं लगेगा। पानी का सोखता नहीं
है। फंगस और काई नहीं लगता है। इसे पेश करते हुए कंपनी के चेयरमैन आदित्य सोमानी ‘रहो रंगीन’ का नारा दिया है। उन्होंने
बताया कि यह पांच से 12 फीट का आता है। झारखंड में अधिक बिक्री आठ और दस फीट के चादर
की होती है। झारखंड में कंपनी के आठ डिस्ट्रीब्यूटर और 500 से अधिक रिटेलर हैं। झारखंड
में उत्पाद बिक्री के लिए उड़ीसा और कोलकाता से आते हैं। लांचिंग के अवसर पर सीएनएफ
मेसर्स रतनलाल जैन के अंकुर जैन, रविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
No comments