Video Of Day

Latest Post

झामुमो ने आदिवासी हित के साथ हमेशा सौदेबाजी की है : प्रतुल


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन पर पलटवार किया। श्री शाहदेव ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर खेल रहा है, जिसने आजादी के बाद से आज तक आदिवासी और दलितों को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समय-समय पर अलग राज्य के आंदोलन को दिल्ली की सत्ता के गलियारों में बेचा था। हेमंत सोरेन की सरकार के समय ही जेपीएससी में सीसैट की व्यवस्था चालू हुई थी, जिससे दलितों और आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि महान सपूत बाबा साहब को सबसे पहले सम्मान देने का कार्य भाजपा ने किया। अब नगर निकाय चुनाव से पहले हेमंत अपनी निश्चित हार को देखकर अंतिम अस्त्र के रूप में जनता को बरगलाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। हेमंत भाजपा सरकार पर आरक्षण को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन उनके बयान सत्य को बदल नहीं सकते और सत्य यही है कि भाजपा ने हमेशा से दलितों और आदिवासियों के हितों की रक्षा की है। भाजपा के प्रयास के कारण ही आज देश के सर्वोच्च पद पर एक साधारण परिवार से आने वाला दलित बैठा है। श्री शाहदेव ने कहा की एससी-एसटी एक्ट में सभी दल भ्रम फैलाने में जुटे हैं। भाजपा पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि आरक्षण को और कड़ाई से लागू किया जाएगा। असल में निश्चित हार को देखकर हेमंत बौखला गए हैं। श्री शाहदेव ने कहा कि हेमंत आज उसी दल की गोद में जाकर बैठ गए हैं जिसके नेता दलित हित के मुद्दे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास रखने से पहले भरपेट छोला भटूरा खा कर ड्रामेबाजी करते हैं।

No comments