Saturday, 19 May 2018

हड़ताली बीएयू कर्मचारियों ने विभागों में किया प्रदर्शन

रांची। बिरसा कृषि विवि के हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्यालय और सभी संकायों में जाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि विवि के अधिकारी प्रत्येक दिन धरना स्थल पर आ रहे हैं। कर्मचारियों से बात कर हड़ताल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अलग-अलग गुटों को तरह-तरह के प्रलोभन भी दे रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर संघ के अध्यक्ष अबू सईद ने कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कर्मचारियों ने एक मत से कहा कि प्रशासन चाहे जो हथकंडे अपना लें, कर्मचारी संघ के साथ हैं। प्रशासन के बहकावे या धमकाने में नहीं आने वाले हैं। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने फिर प्रशासन से कहा कि कर्मचारियों में फूट डालने और धमकाने का प्रयास नहीं करें। शनिवार को धरने का 16वां दिन है। सूचना है कि कई कर्मचारियों ने हड़ताल तोड़कर ड्यूटी ज्‍वाईन कर लिया है।

No comments:

Post a Comment