Monday, 21 May 2018

पूर्वी सिंहभूम पीयूसीएल के अध्‍यक्ष बने जगदीश


जमेशदपुर। पीयूसीएल (मानवाधिकार संगठन)  पूर्वी सिंहभूम के जिला समिती का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव थे। रांची से राज्य समिति के अध्यक्ष एके झा और महासचि‍व अरविंद अविनाश उपस्थित थे। इनके अलावा घाटशिला, गालुडीह, जादूगोरा से भी सदस्य आये थे। जमशेदपुर शहर से कई सदस्यों ने भाग लिया था। पीयूसीएल की जिला समिति के अध्‍यक्ष प्रो जगदीश मिश्र, महासचिव शक्ति रंजन नाग, कोषाध्‍यक्ष सुनील विमल चुने गए। संरक्षक और प्रमुख जवाहर लाल शर्मा, संरक्षक प्रो बीएन प्रसाद, प्रो एसएमएस होदा, पूर्णिमा कुमार बने। उपाध्‍यक्ष नवाब अली, आलोक कुमार, सीएस भट्टाचार्य। सचिव बलराम प्रसाद, संजय बोस, राहत हुसैन। कार्यालय सचिव अंकित। सहायक कोषाध्‍यक्ष प्रताप बनर्जी। कार्यकारिणी में रौशनलाल पांडेय, बसंत शर्मा, डॉ फिरदौस, रूपा रॉय, संदीप बनर्जी को रखा गया है।
पदाधिकारी इस तरह से है।

No comments:

Post a Comment