रांची।
ॐ श्री साईं सेवा मंडल के तत्वाधान में 20 मई को रांची के हरमू मैदान में श्री
साईं महोत्सव हो रहा है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। मैदान में विशाल पंडाल
का निर्माण किया गया है। बाबा का भव्य दरबार श्री साईं मंदिर शिरडी के अंदर के
स्वरूप जैसा होगा। इस पर बाबा विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह 5 बजे से
काकड़ आरती के साथ महोत्सव शुरू होगा। साईं का दूध, दही
,मक्खन, मधु, चीनी, गंगा जल, कितारी
रस, नारियल पानी से अभिषेक होगा।
वस्त्रों, फूलों व गजरा से बाबा का श्रृंगार
किया जाएगा।
सुबह
सात बजे मैदान से पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें घोड़ा, बैंड, पंजाबी ढोल के साथ-साथ सजीव और निर्जीव झांकी के भी
दर्शन लोग कर सकेंगे। धनबाद के पिंटू शर्मा और साथी शोभायात्रा में भजनों की गंगा
प्रवाह करेंगे। शोभा यात्रा हरमू मैदान से कॉलोनी और हरमू बाजार होते हुए महोत्सव
स्थल पहुंचेगी। मैदान में पुन: बाबा की मध्याह्रन आरती की जाएगी। भंडारा का भोग लगाया जाएगा। संस्था की ओर से छप्पन भोग और फलों
का भोग लगाया जाएगा। इसका वितरण महोत्सव स्थल में भक्तों के बीच किया जाएगा। भक्तों
के लिए भंडारा 11 बजे से शुरू कर दिया जाएगा, जो रात तक चलता रहेगा।
यह
जानकारी संयोजक मुकेश काबरा, अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और सचिव मनोज
कुमार ने शनिवार को प्रेस को दी। पूजन का काम यजमान देव शरण सिन्हा- सपत्नी संपन्न
कराएंगे। शाम 6 बजे से साईं सुर संध्या का आयोजन होगा। दिल्ली के पंकज राज अपने
साथियों के साथ भजनों प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव स्थल में 5,000 से भी ज्यादा
लोगों के बैठने और 50,000 श्रद्धालु भक्तों के भंडारे की व्यवस्था
की गई है। महोत्सव को सफल बनाने में संरक्षक संजय सेठ, राम किशोर कुंवर, नीरज
मुंजाल, देवशरण सिन्हा, दुर्गेश कुमार, कार्तिक कर्मकार, दिलीप
अग्रवाल, मुन्ना वर्णवाल, सोनू वर्णवाल, मनोरंजन शर्मा, रोहित अग्रवाल, विशाल
अग्रवाल, जुगल किशोर गुप्ता, अजय अग्रवाल, आलोक
कुमार सहित अन्य लगे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment