रांची। कोल इंडिया
का चेयरमैन बनने पर अनिल कुमार झा का एमसीएल मुख्यालय में अनोखा स्वागत हुआ। उन्हें
फूल माला से लदे जीप में मुख्यालय लाया गया। उनके आगमन पर शंख बजाए गए। निदेशक सहित
अन्य अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। मुख्यालय पहुंचने पर श्री झा को गार्ड ऑफ ऑनर
दिया गया।
जानकारी के मुताबिक अभी श्री झा संबलपुर में ही हैं। रविवार को वह दिल्ली
जाएंगे। मंगलवार को कोल इंडिया बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री
के दौरे के क्रम में वह 25 मई को धनबाद भी आ सकते हैं। वहां आने पर उनका रांची आने
का कार्यक्रम भी बनने संभावना है।


No comments:
Post a Comment