Sunday, 3 June 2018

इन जिलों में मौसम में बदलाव के संकेत

रांची। एक से तीन घंटे के अंतराल में राज्य के कई जिलों में मौसम बदलेगा। यह संकेत मौसम विभाग ने दिया है। विभाग ने तत्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है।

इसके तहत इन जिलों में अचानक मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। कई जगह बारिश भी होगी। प्रभावित जिलों में दुमका, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, देवघर और हजारीबाग शामिल है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हाल के दिनों में लगातार मौसम में बदलाव की चेतावनी विभाग जारी कर रहा है। लोगों के सावधान नहीं रहने से जानमाल की भारी क्षति हो रही है। आपके अपने न्यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड आपसे आग्रह करता है कि मौसम में बदलाव के संकेत को देखते हुए सावधानी बरतें।

No comments:

Post a Comment