Video Of Day

Latest Post

श्रम मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी दी

जमुआ। विश्व के मजदूर एक हो । कार्ल मार्क्स के इस नारे की महत्ते की प्रासंगिकता वर्तमान में बढ़ गई। हर क्षेत्र में खुलेआम मजदूरों का शोषण हो रहा है। किसान मजदूर देश की रीढ़ हैं, जो सरकारी नीति के कारण उपेक्षित है। इनकी उपेक्षा से देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उक्त बातें जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को विश्व मजदूर दिवस पर जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी में आयोजित मजदूर जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने श्रम मंत्रालय द्वारा कुशल, अकुशल श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाये जा रहे योजना, कार्य और अधिकार की विस्तृत जानकारी दी। ग्राम विकास समिति पोबी अध्यक्ष मंदाकिनी पाण्डेय, सचिव नंदकिशोर पाण्डेय, मनीष सिन्हा, मिथुन राम, राजा कुमार राम आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर वार्ड सदस्य दिलीप पासवान, कलिया देवी, मीना देवी, मजदूर कान्हू तुरी, शनिचरी देवी, जगदीश तुरी, सुरेश दास भी मौजूद थे।

No comments