Video Of Day

Latest Post

झारखंड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप 11 मई से

धनबाद। झारखंड राज्य जूनियर टेनिस चैंपियनशिप 11 मई से धनबाद क्लब में होगा। यह 15 मई तक चलेगा। इसमें राज्य भर से खिलाड़ी भाग लेंगे। लड़कों के लिए प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में बांटे गए हैं। इसमें अंडर -12, अंडर-14, और अंडर -16 है। लड़कियों के लिए अंडर-18  आयु वर्ग रखा गया है। अंडर-16 के विजेता को कौशल्या देवी मेमोरियल ट्रॉफी दिया जाएगा। अंडर-14 को चंदा देवी मेमोरियल ट्रॉफी, अंडर-12 के विजेता को प्रकाशवती मेमोरियल ट्रॉफी दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति गठित की गई है। इसमें धनबाद टेनिस संघ के अध्‍यक्ष सह विधायक राज सिन्हा को अध्‍यक्ष बनाया गया है। सचिव (प्रशासनिक) असित सहाय और टूर्नामेंट सचिव दीपक कनोडिया होंगे। रांची के राष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी और पिछले वर्ष के अंडर- 14 आयु वर्ग के विजेता साहिल अमिन अपनी दावेदारी इस बार अंडर-16 में पेश करेंगे।

No comments