Video Of Day

Latest Post

पवन सिंह फिल्म की शूटिंग करने शनिवार को पहुंचेंगे रांची


रांची। भोजपुरी फिल्‍म के सुपर स्‍टार पवन सिंह शनिवार को रांची आएंगे। शहर में फिल्‍म राजा की शूटिंग शुरू हो रही है। वे इस फिल्म की पूरी शूटिंग यहीं करेंगे। शूटिंग एक महीनें में पूरी कर ली जायेगी। फिल्‍म में पवन सिंह एसीपी का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्‍म बिहार और झारखंड की कुछ रियल कहानियों पर आधारित है। फिल्म के निर्माता मुकेश गुप्ता है। निर्देशक संजय श्रीवास्तव और लेखक वीरू ठाकुर हैं। प्रीति विश्वास और दीक्षा कुशवाहा फिल्म की लीड अभिनेत्री हैं। बताते चले कि पवन हमेशा अपने शानदार गेटउप को हैरेगेज अंदाज को लेकर चर्चा में रहते है। फिल्‍म में उनका लुक भी सभी फिल्मों से भिन्न हैं। राजा के एक्शन फिल्म के यूएसपी बताती है। गीत संगीत से भरी फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी, एक्शन बाजी राव और पीआरओ सोनू निगम हैं। बकौल प्रोड्यूसर मुकेश गुप्ता के अनुसार फिल्म पूरी तरह से दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

No comments