Video Of Day

Latest Post

झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन ने निकाली रैली

रांची। झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन, रांची की ओर से मजदूर दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने किया। विश्वनाथ मंदिर मैदान से रैली निकाली गई। रातू रोड, हरमू बायपास रोड और अपर बाजार होते हुए रैली शहीद चौक पहुंची। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद राजभवन तक रैली गई। यहां यूनियन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने कहा कि सरकार कहती है कि अंतिम पायदान तक विकास की किरण पहुंचाई जा रही है। लेकिन रांची के ही असंगठित मजदूर परेशान है।

मजदूरों की एकता सरकार के लिए चेतावनी
उन्होंने कहा- पीएम आवास योजना हो या राशन कार्ड योजना, इसमें इन मजदूरों को शामिल नहीं किया गया। दुख की बात तो यह है कि कभी अपर बाजार में अगर चोरी होती है तो पुलिस मजदूरों से पूछती है। मानो चोरी मजदूरों ने किया हो। यह मेहनतकश लोगों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। मजदूर दिवस के अवसर पर सिर्फ सरकार खानापूर्ति के लिए कार्यक्रम कर अपनी पीठ थपथपाती है। श्रम मंत्री गोड्डा में सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। जबकि मजदूर सड़क पर है। ऐसे में सम्मान किनका किया जा रहा है। मजदूरों की एकता सरकार के लिए चेतावनी भी है कि अगर उनको उनका हक नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा।

No comments