Video Of Day

Latest Post

नोकझोंक बदला मारपीट में, पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार

रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार को पत्नी ने रॉड से मारकर पति की हत्या कर दी। दोनों के बीच अक्सर ही विवाद होता था और आज यह विवाद मारपीट में बदल गई। इसका बाद महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। इस दंपती के छह बच्चे हैं। 

सिर पर कई वार कर दिया
मृतक की पहचान परना उरांव उर्फ सोमरा उरांव (40) के रूप में की गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई शुकरा उरांव ने नगड़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, सोमरा की उसकी पत्नी बिरसी उरांइन (35) के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गईं। इसी बीच दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बिरसी ने घर से रॉड निकाला और सोमरा के सिर पर कई वार कर दिए। सोमरा जमीन पर गिर गया और उसकी वहीं मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल गांव सोमरा के घर पहुंचे और उसे नगड़ी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। दंपती की पांच बेटी और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

No comments