'रूप की रानी' का हुआ देहांत, सदमे में देश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की शनिवार देर
रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। 54 साल की श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को
हुआ और उन्होंने 1970 में बाल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म से अपने
फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी।
बॉलीवुड के अलावा उन्होंने बहुत सी तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी फिल्मों में काम किया। 2 जून 1996 में उन्होंने निर्देशक बोनी कपूर से शादी की। श्रीदेवी की 2 बेटियां जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर हैं। बता दें कि बोनी कपूर जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर के भाई हैं। चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं। इस बेहद खूबसूरत अदाकारा के जाने से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक तमाम एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने श्रीदेवी की मौत की खबर पर दुख जाहिर किया।
क्या अमिताभ बच्चन को हो गया था श्रीदेवी की मौत का आभास

श्रीदेवी की मौत महानायक के बाद अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सुर्खियों में आ गया है। दरअसल उन्होंने देर रात एक साथ तीन ट्वीट किए। पहला ट्वीट उन्होंने रात
करीब एक बजे किया, जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच
जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। इसके बाद दूसरा ट्वीट उन्होंने 1 बजकर 13
मिनट पर किया जिसमें उन्होंने एक पुस्तक विमोचन समारोह की तस्वीर शेयर की।
बिग बी ने रात का अपना आखिरी ट्वीट दो मिनट बाद ही यानी 1 बजकर 15 मिनट पर
किया, इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो
रही है!! उनके इस ट्वीट के तुंरत बाद ही अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर
आने मीडिया में आ गई। श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर के भाई संजय कपूर ने उनकी
मौत की खबर की पुष्टि की।
सदमे में देश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के
असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर उनके परिवारजनों और
प्रशंसकों के सांत्वना दी है। मोदी ने ट्वीट किया कि प्रख्यात अभिनेत्री
श्रीदेवी का असमय निधन काफी दुख पहुंचाने वाला है। वह फिल्म जगत की
जानी-मानी और अनुभवी अदाकारा थीं।
उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में विविधतापूर्ण भूमिकाएं निभाईं और
यादगार अभिनय किया। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारजनों और प्रशंसकों
के साथ हूं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने
ट्वीट कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

No comments