मंडल कार्यसमिति में जेसी सदस्यों को मिले सफलता के मंत्र
रांची। व्यक्तित्व व
सामाजिक विकास की संस्था जूनियर चैंबर की मंडल कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों को
सफलता के कई मंत्र मिले। पीलीभीत से पधारे मंडलअध्यक्ष नितिन कौशिक ने खुद और समाज
को आगे बढ़ाने के लिए किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया। जेसी रांची उड़ान के संयोजक्तव यह बैठक रांची स्थित होटल
पिनाकल में हुई।
उड़ान शाखा अध्यक्ष दीप्ति
बजाज ने स्वागत सभी का स्वागत किया। जूनियर चैंबर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष खाटूवाला, मंडलाध्यक्ष नितिन कौसिक, मंडल उपाध्यक्ष देवेश मेहरोत्रा, यात्रा निदेशक राहुल खकरिया समेत संजीव
पोद्दार, राखी
जैन,
आलोक सेठ, अभिषेक केडिया, अश्विनी कुमार, मनीष गोयल, विशाल गुप्ता, गुलाम सबीर, पल्लवी साबू, गुरदित सिंह शामी, सुनील शोबति, पीएस संधू ने बैठक में शिरकत की। देश, राज्य, समाज ओर व्यक्तित्व निर्माण विकास
पर बल दिया। धन्यवाद शाखा सचिव भावना काबरा ने किया। संयोजक शिखा खिरवाल और आभा
भंडारी ने किया।


No comments