Video Of Day

Latest Post

महागठबंधन की आहट से रघुवर को दिखने लगे दिन में तारे: अन्नपूर्णा

रांची। राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की आहट से ही मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिन में तारे नजर आने लगे हैं। यही वजह है कि लगातार वह विपक्ष के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैं। कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नाम से ही भाजपा के पसीने छुटने लगते हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री का बयान आया है वह उनकी हताशा को दिखलाता है। रघुवर दास को अभी से ही सत्ता जाने का डर सताने लगा है। जिस तरह का बयान उन्होंने दिया है यह भाजपा के लोगों के स्तर को दर्शाता है। राजद उनकी तरह स्तरहीन बातें नहीं करता। आज आलम यह है कि रघुवर सरकार के मंत्री ही राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है। राज्य में हर स्तर पर भरष्टाचार व्याप्त है।

कहा कि लालू प्रसाद यादव को भाजपा से प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। देश ही नहीं विश्व के लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव के राजनीति में आने के बाद समाज में एक क्रांति आई। समाज के दबे-कुचले, शोषित-पीड़ितों की आवाज हैं लालू प्रसाद यादव। भाजपा की राजनीति ही तिकरम पर आधारित है। समाज को तोड़ना भाजपा की फिदरत में शामिल है। चार वर्षों तक केंद्र की भाजपा सरकार और तीन वर्षों की झारखंड की रघुवर सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हुई है, जनता भी इस बात को समझ चुकी है। यही वजह है कि अब भाजपा के लोग विपक्ष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देश और राज्य में लगातर बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं, जिसमें भाजपा का हाथ है। कहा कि रघुवर दास का घमंड ही उन्हें ले डूबेगा।

No comments