Video Of Day

Latest Post

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुबोधकांत

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए! संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है उकन निर्वाचन से झारखंड के साथ देश के सभी कायस्थों की समृद्धि और सक्षमता को बढ़ावा मिलेगा। रविवार को आगरा के होटल भावना क्लार्कस इन में महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री सहाय को 2018-21 के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अन्य दो उम्मीदवारों निवर्तमान अध्यक्ष एके श्रीवास्तव और आशीष पारिया ने श्री सहाय के समर्थन मेें अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।
डॉ डीएल श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव की तीन सदस्यीय चुनाव समिति की देखरेख में संपन्न निर्वाचन मेें सभी प्रदेशों से आये महासभा की साधारण सभा के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का एकमत से निर्वाचन हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पीसीएल श्रीवास्तव ने कहा कि श्री सहाय के सक्षम और सबल नेतृत्व में कायस्थों का विकास होगा। उनकी एकजुटता और समरसता भी बढ़ेंगी। अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, अमरेश कुमार मन्टु ने भी विचार रखें।
ये है नई कमेटी के सदस्य 
निर्वाचन में राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, मुकेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, रमेश लाल श्रीवास्तव, डीएल श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ को राष्ट्रीय महामंत्री, सर्वानंद कुलश्रेष्ठ को कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री, प्रेमचंद्र लाल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, तरूण कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, डॉ सीएम सक्सेना को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती मेघना श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमीत श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव बख्शी को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिओम कुलश्रेष्ठ, शशिकान्त भटनागर, देवेन्द्र सक्सेना मधुकर तथा सुमीत कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव, डॉ एसके श्रीवास्तव को राष्ट्रीय लेखा परीक्षक, गोविन्द कुलश्रेष्ठ, प्रवीण कुमार सक्सेना, विवेक माथुर, नवनीत कुलश्रेष्ठ, विशाल सक्सेना, मनोज कुलश्रेष्ठ, पियुष श्रीवास्तव, श्रीमती वन्दना कांत, सुमेश कुलश्रेष्ठ, संजीव श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी सिन्हा, सुरेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, श्रीमती बरखा सिन्हा, श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव, श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती माधवी देवा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। 

No comments