मलूटी महोत्सव में राज्यपाल को आने का दिया न्यौता
रांची। मलूटी महोत्सव
17 से 19 मार्च तक हो रहा है। इसका आयोजन भारतीय विरासत संरक्षण परिषद के
तत्वावधान में हो रहा है। महोत्सव के मुख्य संयोजक संजय शौर्य के नेतृत्व में 27 फरवरी
को प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपरी मुर्मू से मिला। उनसे महोत्सव के उद्घाटन का आग्रह
किया।
संयोजक मंडल ने राज्यपाल
को मलूटी के इतिहास और सांस्कृतिक धार्मिक महत्व की जानकारी दी। राज्यपाल मलूटी
क्षेत्र के ऐतिहासिक,
संस्कृतिक और जनजातीय सामाजिक व्यबस्था से काफी प्रभावित
हुई। उन्होंने भरोसा जताया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर मलूटी के महत्व और
प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सहयोग करेंगी। प्रतिनिधि मंडल में सह संयोजक डॉ प्रणव
कुमार बब्बू,
सुरेंद्र सोरेन, साजला शौर्य, निकेश कुमार और शिवशंकर साबू शामिल थे।

No comments