Video Of Day

Latest Post

रघुवर के बाद अर्जुन ने जमशेदपुर में दिखाई ताकत

जमशेदपुर। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में अपनी ताकत दिखाई। साकची कालीमाटी रोड में पांच मार्च को पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। त्रिपुरा में भाजपा की जबरदस्‍त जीत और वहां चुनाव प्रचार में महती भूमिका निभाकर पहली बार श्री मुंडा शहर आए। उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया मौके पर भारी तादाद में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। नौ नंबर चौराहा से हावड़ा ब्रिज तक सड़क खचाखच भरा था। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पूर्वोतर राज्य त्रिपुरा में भाजपा कि जीत में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति झारखण्ड प्रदेश कि ओर से स्वर्णिंम हस्ताक्षर की तरह था। ट्राईवल क्षेत्रों में मिली अभूतपूर्व सफलता इसका परिचायक है, जो मुंडा के सशक्त नेतृत्व और बहमुखी प्रतिभा की वानगी हैl श्री मुंडा ने एक कार्यकर्ता के रूप में मिली जिम्मेवारी को आयाम तक पहुंचाने और सामूहिक नेतृत्व में हर किसी के योगदान को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी थी, उसे निष्ठा से निभाया। यही अपार स्नेह और कार्यकर्ताओं के प्यार ही किसी को नेता बनाता है।
कार्यक्रम में साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय थे। मौके पर बीस सूत्री प्रदेश सदस्‍य शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अभय सिंह उज्जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, रामनारायण शर्मा, अनिल सिंह, अजय श्रीवास्‍तव, अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, शिव पूजन सिंह, श्रीमती मधुलिका मेहता, श्रीमती प्रमिला शर्माराजीव कुमार, वरुण, आशुतोष राय, विमल जालान, काजू शांडिल्य, सुरेंद्रनाथ मिश्रा, डीडी त्रिपाठी, शम्भू त्रिवेदी, विवेक पांडेय, फ़ज़ल खान, काली शर्मा, लख्खी कौर, स्वाति मित्रा, रश्मि महतो, मीना प्रसाद, रतन महतो, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, पम्मे, लालचंद सिंह, शंकर रेड्डी, विपिन झा, दीपू सिंह, निर्मल दीक्षित, प्रवीण सिंह, रिक्की सिंह,राजेश सिंह,दुर्गा राव, अशोक सिंह, सुखविंदर सिंह सब्बी, हरजिंदर सिंह निक्के,गुरप्रीत सिंह लाड्डी,अमर सिंह, अमित संघी, जोगिंदर सिंह जोगी, महेंद्र सिंह, निंदी पाजी, मुखी, राकेश मुखी, मुजिम मुखी, महेश मुखी, बिट्टू मुखी, मनोज मुखी, संजय मुखी, शेखर मुखी,बिट्टू मिश्रा,गौतम दुबे, अखिलेश पांडेय, अजय सिन्हा, अमित शर्मा,पप्पू राव, जुगुन पांडेय, शैलेश गुप्ता,गोपाल, प्रिंस सिंह, विनोद ओमंग,शंकर राय, सोनू खान, मनोज शर्मा, विभाष मजूमदार, राधे भुइयांमनोज, बलबीर, मनीष, दीपक, जीवन, सुमन गुप्ता, मन्नू ढोके, सागर चौबे, विक्की, बिंदु, अभिजीत, विमल, विनोद भिरभिरियाराज, शाहिद, चंदन भारती, सौरभकालीचरण काले, विनय सिंह, रविशंकर, सूरज, संतोष रजक, सद्दामरंजय सिंह, सुमित राय, प्रशांतसूरज चौबे सहित अन्‍य मौजूद थे।

No comments