भाजपा जन जन की पार्टी बनी : सीएम
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उत्तर
पूर्व के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की विजय इस बात का संदेश है कि अब भाजपा
जन जन की पार्टी बन चुकी है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की राजनीति
के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री के 4 साल के कार्यों पर उत्तर पूर्व की जनता ने
मुहर लगायी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भारतीय
जनता पार्टी लगातार जीत रही है। त्रिपुरा में 25 वर्षों से कम्युनिस्ट शासन को
उखाड़ फेंककर वहां की जनता ने विकास का रास्ता चुना है। इसके लिए वहां के लोगों को बधाई। श्री दास शनिवार को जमशेदपुर
में आम लोगों से मिले। उनकी समस्याओं को सुना। निराकरण का निर्देश अफसरों को दिया।

No comments