Video Of Day

Latest Post

भाजपा सुपरा साफ मिशन में जुटी कांग्रेस

रांची। राज्‍य सभा चुनाव में भाजपा की रणनीति को विफल कर देने के बाद कांग्रेस मिशन 2019 की बिसात बिछाने में लग गई है। पार्टी का मानना है कि वर्तमान में चली चाल से ही लोकसभा में भाजपा का सुपरा साफ हो सकता है। इसके लिए पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कार्य योजना तैयार करने में लगे हैं। पार्टी चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से गठबंधन करेगी। अब तक की योजना के अनुसार कांग्रेस खुद दस सीट पर चुनाव लड़ेगी। झामुमो के लिए चार सीट छोड़ेगी। ृझामुमो के लिए गोड्डा, दुमका, गिरिडीह सहित एक और सीट देने का मन पार्टी बना चुकी है। बताया जाता है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार के चुनाव लड़ने के इच्‍छुक नहीं होने पर जमशेदपुर सीट भी झामुमो को दी जा सकती है। बताया जाता है कि डॉ कुमार चुनाव लड़ने की जगह पार्टी को अधिक सीट दिलाने पर फोकस करने के मूड में हैं। किसी भी तरह से वह झारखंड से भाजपा को समेटना चाहते हैं।

अन्‍य दलों को विस में जगह
राजद, झाविमो सहित अन्‍य दलों को कांग्रेस लोकसभा में सीट देने के मूड में नहीं है। उनके साथ विधानसभा चुनाव में गठबंधन करेगी। पार्टी का मानना है कि अन्‍य दलों को लोकसभा में कोई सीट नहीं है। कुछ दल तो एक दशक से भी अधिक समय से लोकसभा में अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। ऐसे में उन्‍हें सीट पर दावेदार भी नहीं करनी चाहिए। भाजपा को पूरी तरह मटियामेट करने के लिए यह जरूरी है। ऐसी पार्टियों को विधानसभा में उनके जनाधार के हिसाब से हिस्‍सेदारी दी जाएगी।

एक साथ चुनाव संभव
कांग्रेस का मानना है कि इस बार भाजपा लोकसभा के साथ-साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने की सिफारिश कर सकती है। उसका मानना है कि केंद्र सरकार को इस बात की जानकारी है कि रघुवर सरकार से जनता पूरी तरह खफा है। अलग-अलग चुनाव होने पर उसका बेड़ागर्क होना तय है। इसलिए यह कदम उठाएगी। कांग्रेस का मानना है कि रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऐसे में पार्टी कोई भी जतन कर लें, जनता उसे हर साल में सबक सिखाएगी। लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी पार्टी का सुपड़ा साफ होना तय है।

No comments