Video Of Day

Latest Post

झारखंड के मंत्री-सचिव पर भारी कर्मचारी

रांची। ऐसा संभवत: झारखंड में ही हो सकता है। अदना सा कर्मचारी राज्‍य के मंत्री और सचिव पर भारी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी उनके आदेश पर अमल नहीं हो रहा है। कर्मचारी मजे में हैं।
इस विभाग का है मामला
यह मामला कृषि एवं सहकारिता विभाग से जुड़ा है। विभाग के मत्री रणधीर सिंह और सचिव पूजा सिंघल हैं। सचिव ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुभाष चंद्र सिंह और अजित कुमार सिंह का पदस्‍थापन आदेश निरस्‍त करने का आदेश निबंधक (सहयोग समितियां) को 23 जनवरी को दिया था। इसपर मंत्री का आदेश भी प्राप्‍त था। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी उक्‍त आदेश पर किसी तरह का संज्ञान नहीं दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मचारियों को नियमित वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है।

No comments