पार्कों को मॉर्निंग वॉक के लिए खोलने का निर्देश
रांची। राजधानी रांची की महापौर आशा लकड़़ा़ा ने अपने कक्ष में मंगलवार को बाजार शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। महापौर ने शहर के सभी पार्को में मार्निग वॉक करने के लिए खोलने का निर्देश दिया। मोरहाबादी निगम पार्क में चदरा से बने घेरा हटाने को कहा। पार्को के रखरखाव में शिकायत मिलने पर आम लोगों से निगम में सूचना देने की बात कही। शहर में लगे अवैध ओवर हेड साईन को पेनाल्टी के साथ 48 घंटे में हटाने का निर्देश दिया।
राजस्व की भरपाई कर्मियों की सैलरी से करें
शहर के 766 पोल क्यिोस्क (होर्डिग) का एक्सटेंशन खत्म होने के बाद भी दो माह से पोल क्योस्क लगे रहने पर सवाल उठाया। कहा कि बाजार शाखा प्रभारी और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत के कारण खास कंपनियों को फायदा मिल रहा है। स्वयं का पॉकेट भर रहे हैं। इससे निगम को राजस्व की हानि हो रही है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। अवैध होर्डिग को अविलंब हटाने का आदेश भी दिया। राजस्व का नुकसान होने पर संबंधित अधिकारियों की सैलेरी काटे जाने का निर्देश दिया।
शौचालय की व्यवस्था खराब होने पर सूचना दें
महापौर ने बैंक्वेट और हॉस्टल रजिस्टेशन में रियायत देते हुए पंजीयन करने को कहा। पार्किग एरिया में अवैध बसूली करने पर तुरंत रांची नगर निगम में सूचना देने की बात कही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में जहां शौचालय नही है, वहां सामुदायिक शौचालय बनाने काेे कहा। मिशन के तहत बने शौचालय की व्यवस्था खराब होने पर नगर निगम के टॉल फ्री नंबर 1800-345-6530 पर सूचना देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसुली करने वालो की लिखित शिकायत महापौर से कर सकते है। ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

No comments