सजा पाने के बावजूद भी लालू का स्वभाव हंसमुख: डॉक्टर
रांची। बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पिछले
काफी समय से सेहत ढीली चल रही है, जिसके चलते वह इलाज के लिए रविवार को
रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर उमेश प्रसाद का कहना है कि सजा पाने के बावजूद भी लालू का स्वभाव
हंसमुख है। वह जेल में होते हुए भी सामान्य व्यवहार करते हैं। उनको देखकर
पता ही नहीं चलता कि उन्हें कोई दुख है। उनके दिमाग में क्या चल रहा है,
इसका एहसास भी वह हमें नहीं होने देते।
बता दें कि शनिवार को चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के
मामले में अदालत ने लालू को 14 साल की सजा और 60 लाख रुपए जुर्माना लगाया
है। इसके बावजूद भी वह सारी चिंताओं को भूल खुश दिखाई दे रहे है।

No comments