Video Of Day

Latest Post

ओरमांझी थाना के घेराव से एनएच जाम


रांची। राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित सुकुरहुटू गांव के ग्रामीणों ने छह मार्च को ओरमांझी थाना का घेराव किया। इसकी वजह से थाना से सटे रांची-रामगढ़ राष्‍ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। इससे दोनों ओर गाडि़यों की लंबी कतार लग ई। सुकरहुटू की बेटी सोनी देवी के हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीँ होने से लोगों में आक्रोश था। नाराज लोगों ने थाने का घेराव किया। जानकारी हो कि सोनी देवी की 28 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने मोमबत्ती जुलुस निकाला था। दोषियों को 3 दिनो में गिरफ्तार करने की मांग की थी।

No comments